आतंकवादी गुट दाइश ने इराक़ के मूसिल नगर में 1000 अन्य लोगों की हत्याएं की हैं।
दाइश ने मूसिल में बंदी बनाए गए एक हज़ार लोगों के परिजनों को सूचित किया है कि वे अब अपने बंदी रिश्तेदारों की प्रतीक्षा न करें।
दाइश ने इन बंदियों के परिजनों को सूचित करते हुए कहा है कि तुम लोग अपने रिश्तेदारों की अब प्रतीक्षा न करो हमने उनकी हत्या कर दी है। दाइश ने इन एक हज़ार लोगों की हत्या करने के बाद उनके शवों को मूसिल के दक्षिण और पूर्व मेंं सामूहिक़ क़ब्रों में भर दिया। इसस पहले सन 2015 के अप्रैल महीने में भी दाइश ने मूसिल के 2100 लोगों की हत्याएं की थीं।
उल्लेखनीय है कि आतंकवादी गुट दाइश ने कुछ पश्चिमी और अरब देशों के सहयोग से लगभग दो वर्ष पूर्व इराक़ के कुछ क्षेत्रों का अतिग्रहण कर लिया था जहां पर इस आतंकवादी गुट ने जघन्य अपराध किये हैं।
16 फ़रवरी 2016 - 19:26
समाचार कोड: 735308
आतंकवादी गुट दाइश ने इराक़ के मूसिल नगर में 1000 अन्य लोगों की हत्याएं की हैं।